अनूपपुर में किराना व्यापारी की हत्या

Updesh Awasthee
अनूपपुर। करनपठार थानांतर्गत बराछ ग्राम में किराने की दुकान का संचालन कर जीवकोपार्जन करने वाले 60 वर्षीय वृदांवन चौकसे पिता श्यामलाल चौकसे की हत्या गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरो द्वारा कर दी गई। 

21 अपैल की शाम लगभग 8:30 बजे वृदांवन के अपने पुत्र से मोबाइल पर बात की थी, 22 अप्रैल की देर शाम तक जब बात नही हुई और दुकान नही खुली तो रात 10:30 बजे पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को दुकान के अंदर वृदांवन चौकसे का शव मिला। मृतक के परिजन जबलपुर गए हुए थे पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। 24 अप्रैल की देर शाम धाराएं और बढाए जाने की बात पुलिस द्वारा कही गई।

बहू के इलाज के लिए बाहर था परिवार
किराना व्यवसाई मृतक वृदांवन चौकसे की पुत्र वधु इलाज के लिए जबलपुर में भर्ती थी, जहां उसे देखने के लिए पुत्र और पत्नि भी 21 अप्रैल को जबलपुर चले गए थे। सूनेपन का फायदा उठाने के लिए चोरो ने दुकान में घुसकर किराने की समान समेत 10 हजार रूपए नगदी पार कर दिए। पुलिस द्वारा आशंका व्यक्त की जा रही है कि मृतक के जाग जाने और पहचान लिए जाने के डर से आरोपियों द्वारा हत्या कर दी गई है।

ब्याज का व्यवसाय भी
ग्रामीणो के अनुसार मृतक किराने के साथ-साथ ब्याज पर रूपयों का लेनदेन का काम भी करता था, जिसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। करनपठार थाना प्रभारी दिलीप मौर्य ने बताया कि सभी संभावित मुद्दो पर मामले की पडताल की जा रही है। मृतक द्वारा किन लोगो से रूपयो का लेनदेन किया जाता था उनकी भी सूची तैयार की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध  धारा 460, 302 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!