स्कूलबस का क्लीनर छात्रा को धमका गंदी हकरत करता था

Updesh Awasthee
इंदौर। स्कूल बस के एक क्लीनर ने छात्रा का फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल किया। लड़की और परिजन ने स्कूल में शिकायत की। इसके बावजूद उसने हरकतें करना नहीं छोड़ा। क्लीनर ने लड़की को एक मोबाइल भेजा, जिसमें छात्रा के कई फोटो थे। यह देख वह घबरा गई और थाने में शिकायत दर्ज कराई। हीरा नगर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

17 वर्षीय एक लड़की निजी स्कूल में पढ़ती है। वह स्कूल बस से आना-जाना करती थी। बस में न्यू गौरी नगर का गोलू गुर्जर क्लीनर है। गोलू उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस घटना से घबराई छात्रा ने बस से स्कूल जाना बंद कर दिया। वह प्राइवेट व्हीकल से स्कूल जाने लगी, लेकिन गोलू ने छात्रा का पीछा नहीं छोड़ा। वह लड़की के घर के आसपास आकर अश्लील हरकतें करने लगा। छात्रा ने परिजन को गोलू की हरकत बताई तो वे स्कूल पहुंचे।

उन्होंने स्कूल प्रबंधन से क्लीनर की शिकायत की। इसके बावजूद वह नहीं सुधरा। उसने खुद के मोबाइल से छात्रा के फोटो भी खींचे। 18 अप्रैल को गोलू ने एक लड़की की मदद से छात्रा को एक मोबाइल भेजा। उस मोबाइल में छात्रा के कई फोटो थे जो गोलू ने खींचे थे। क्लीनर से घबराकर लड़की ने परिवार को यह बात बताई। इस पर छात्रा के माता-पिता उसे लेकर हीरा नगर थाने पहुंचे। यहां आकर उन्होंने गोलू के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!