आबरू बचाने पेड़ पर चढ़ गई विवाहिता

Updesh Awasthee
जीतेन्द्र वर्मा/होशंगाबाद। अपने जेठ की बुरी नियत से बचने के लिए एक महिला रात के अँधेरे में एक घंटे पेड़ पर छुपी रही। जब उसका पति घर आया तो महिला पेड़ से उतरी और पति को घटना की जानकारी दी। सोहागपुर पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर उसके जेठ पर मामला दर्ज किया है। 

ग्राम पपड़पानी में घर में अकेली महिला को उसके जेठ बारेलाल कोरकू ने पकड़ लिया। महिला ने काफी संघर्ष करने के बाद स्वयं को जेठ की गिरफ्त से छुड़ाया। आबरू बचाने महिला जंगल की तरफ भागी लेकिन उसका जेठ पीछे आने लगा। परेशान होकर महिला एक पेड़ पर चढ़ गई। रात करीब दस बजे जब महिला का पति घर आया तो घर में महिला नहीं मिली। उसने जंगल की तरफ आवाज लगाई तो महिला ने पेड़ पर से पति को आवाज दी। इसके बाद दोनों थाने गए और जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 

पेड़ पर चढ़ने का प्रयास करता रहा आरोपी
आरोपी जेठ बारेलाल ने महिला को पेड़ पर देख लिया था। महिला उससे बचने के लिए पेड़ पर काफी ऊपर पहुंच गई। आरोपी ने पेड़ पर चढ़ने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!