मप्र में कोर्ट क्लर्क की काली कमाई करोड़ों में: लोकायुक्त का छापा

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में काले धन का एक ओर कुबेर सामने आया है। जबलपुर में जिला कोर्ट में लंबे समय तक पदस्थ रहे क्लर्क के यहां लोकायुक्त छापे में करोड़ों की काली कमाई का खुलासा हुआ है।

न्यू जगदम्बा कॉलोनी में रहने वाले तृतीय श्रेणी कर्मचारी राकेश दुबे के यहां सुबह पांच बजे लोकायुक्त पुलिस की एक विशेष टीम ने छापा मारा। 10 सदस्यीय लोकायुक्त टीम ने अब तक जांच में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि राकेश दुबे के पास न्यू जगदम्बा कॉलोनी में पॉश बंगले के अलावा कई मकान, सोने चांदी के जेवरात और लग्जरी कार भी हैं। लंबे समय तक जिला अदालत में पदस्थ रहने के बाद हाल ही में राकेश दुबे का तबादला पाटन किया गया था। इसके अलावा वह मध्य प्रदेश न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष भी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!