ये रहीं आपकी नई अंगूरी भाबी

Updesh Awasthee
छोटे से अंतराल के बाद टेलीविजन की सर्वाधिक मशहूर भाबी आज रात को &TV पर वापस लौट रही हैं। तिवारी (रोहिताश्व गौड़) और विभूति (आसिफ शेख) दोनों ही सांसें रोककर अंगूरी का इंतजार कर रहे हैं और उनकी प्रार्थनाओं का अब फल मिल रहा है। अंगूरी उनकी जिंदगी में वापस लौटेगी। चर्चित अभिनेत्री शुभांगी अत्रे &TV के लोकप्रिय सिटकाॅम भाबी जी घर पर हैं में अब अंगूरी भाबी का किरदार निभाती नजर आयेंगी। उनकी एंट्री काफी दमदार होगी। विभूति, अपनी प्यारी भाबी जी के ख्यालों में खोया है और अंगूरी की एक झलक पाने के प्रयास में वह बालकनी से गिर जाता है। क्या विभूति की आंखों की रौशनी वापस आ पायेगी और वह भाबी जी को देख पायेगा; जिस पल का उसे महीनों से इंतजार था? 

उत्साहित शुभांगी अत्रे ने कहा, ‘‘मैं टेलीविजन पर इस तरह के खूबसूरत किरदार को निभाने के लिये चुने जाने पर बेहद रोमांचित और साथ ही नर्वस भी हूं। अंगूरी भाबी के ढेरों प्रशंसक हैं और उनका किरदार निभाना समान रूप से चुनौतीपूर्ण भी है। मेरा काम अब निर्देशक के नजरिये को समझना और इस किरदार के साथ पूरा न्याय करना है। मुझे उम्मीद है कि शो के विश्वसनीय प्रशंसक पहले की तरह ही मुझ पर अपना प्यार बरसायेंगे। हमारे पास शानदार काॅमिक टाइमिंग वाले कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं और मुझे उम्मीद है कि हम पर्दे पर वही जादू दोबारा बिखेर पायेंगे।‘‘ उन्होंने आगे कहा, ‘‘शूटिंग के दौरान, मैं पहले से ही काफी घबराई हुई थी, लेकिन सभी लोगों ने इतना अच्छा सहयोग दिया कि मुझे सहजता महसूस होने लगी। इसके अतिरिक्त, जो हालात लिखे जा रहे हैं, वे बेहद वास्तविक हैं और मैंने आसिफ जी की पंक्तियों पर हंसना शुरू कर दिया। रोहिताश जी अंगूरी को जिस अंदाज में पगली कहते हैं, वह भी काफी प्यारा है।‘‘

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!