पढ़ने के लिए घर आई मासूम का हाफिज ने किया रेप

Updesh Awasthee
पटना। जमुई जिले में एक हाफिज ने सात साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना जिले के झाझा थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हाफिज को गिरफ्तार कर लिया है।

झाझा इलाके के टहवा गांव की रहने वाली यह मासूम बच्ची हाफिज के घर पर पढ़ने गई थी। इसी दौरान हाफिज ने पढ़ाई के बहाने उससे रेप कर डाला। रेप करने के बाद हाफिज ने बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़ दिया।

देर शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने तलाश शुरू की। बच्ची आरोपी के कमरे में बेहोश पड़ी मीली। परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए झाझा अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हाफिज को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!