दिल्ली में बिजनेस वुमन के साथ रेप

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में व्यापारी महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। ये घटना दिल्ली के पॉश इलाके कनॉट प्लेस की है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम 7:50 बजे पुलिस को इस घटना की सूचना मिली।

साउथ दिल्ली की रहने वाली 33 साल की इस महिला व्यापारी का आरोप है कि शुक्रवार को वह चंडीगढ़ के रहने वाले एक बिज़नेसमैन से मीटिंग के सिलसिले में कनॉट प्लेस आई थी। लंच पर दोनों की मुलाकात हुई।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया जिससे वह बेहोशी की हालत में आ गई। इसके बाद आरोपी ने होटल के कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गया।

जब महिला को होश आया तो उसने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। महिला ने पुलिस को ये भी बताया है कि वह आरोपी को पहले से जानती है और बिज़नेस के सिलसिले में वे पहले भी चंडीगढ़ में मिल चुके हैं। महिला के आरोपों के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत रेप का मामला दर्ज कर लिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!