भोपाल में सराफा व्यापारियों ने किया जल सत्याग्रह

Updesh Awasthee
भोपाल। सराफा व्यापारियों द्वारा एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ आज जल सत्याग्रह किया गया। बड़ी झील में शहर के कई सर्राफा व्यापारी जल सत्याग्रह करने पहुंचे।

भोपाल के होलसोल सराफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजीव गर्ग गांधी के नेतृत्व में सराफा व्यापारी बड़ी झील की शीतलदास की बगिया में एकत्रित हुए। यहां इन सर्राफा व्यापारियों ने झील के पानी में उतरकर सत्याग्रह किया। व्यापारी काफी समय तक पानी में रहे और हाथों में अपनी मांगों की तख्तियां रखे रहे। इन लोगों ने केंद्रीय वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की और एक्साइज ड्यूटी वाले कानून को काला कानून बताया। इसे वापस लेने की मांग की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!