AMU: छात्रों में रातभर हुई फायरिंग, आफिस जलाया, RAF तैनात

Updesh Awasthee
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शनिवार की रात जमकर बवाल हुआ। छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस को फूंकने के बाद वीसी लॉज और गेस्ट हाउस के बाहर आग लगा दी। पुलिस और छात्रों को बीच आमने-सामने की फायरिंग हुई। देर रात तक कैंपस में प्रॉक्टर की जीप समेत कई वाहन जला दिए गए और अफरा-तफरी मची रही।

मामला उस समय भड़का जब यूनिवर्सिटी के मुमताज हॉल के एक छात्र के साथ मारपीट कर उसके कमरे में कुछ छात्रों ने आग लगा दी। जिसके बाद प्रॉक्टर ऑफिस पर दो छात्र गुटों की भिड़ंत के दौरान जमकर गोलियां चलीं, जिसमें दो छात्र गोली लगने से घायल हो गए। जिसमें एक छात्र के मौत की खबर है।

भिड़ंत के दौरान कई थानों की पुलिस और प्रॉक्टर ऑफिस के कर्मचारी भी मौजूद थे, जिन्होंने इधर-उधर छिप कर अपनी जान बचाई। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया तो रात करीब 12 बजे वहां भी फायरिंग शुरू हो गई और एक छात्र को पकड़कर जमकर पीट दिया।

रात करीब 10 बजे शुरू हुए इस घटनाक्रम के बाद कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। प्रॉक्टर ऑफिस, जेएन मेडिकल कॉलेज और वीसी लॉज पर छात्रों का जमघट लगा रहा। मौके पर आरएएफ बुला ली गई। छात्र आजमगढ़ गुट और संभल गुट के बताए जा रहे हैं। देर रात तक कैंपस में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।

रात करीब डेढ़ बजे छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस में आग लगा दी, जिसमें फर्नीचर और सारा सामान जल गया। छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस की जिप्सी और आधा दर्जन बाइकों को फूंक दिया। प्रॉक्टर ऑफिस की दोनों मंजिलें धू-धू कर जल उठीं। पुलिस ने दमकल बुला लीं और आग बुझाने का काम शुरू हो गया।

एएमयू के मुमताज हॉल के रूम नंबर 12 में रह रहे मुरादाबाद निवासी एमए के छात्र मोहसिन ने शनिवार की रात करीब 10 बजे प्रॉक्टर ऑफिस पहुंचकर जानकारी दी कि कुछ छात्र और बाहरी युवकों ने उसे पीटकर उसके कमरे में आग लगा दी है और पंखे आदि सामान को तोड़ दिया है। उसके हाथ में चोट लगी थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!