विमानतल पर 24 घंटे लहराएगा तिरंगा

Updesh Awasthee
इंदौर। एयरपोर्ट अथॉरिटी को सरकार से विशेष अनुमति मिलने के बाद अब विमानतल पर 24 घंटे तिरंगा लहराएगा। बुधवार को एक सादे कार्यक्रम में इसका शुभारंभ किया गया।

एयरपोर्ट डायरेक्टर मनोज चंसौरिया ने बताया तिरंगे के लिए 100 फीट ऊंचा फ्लैग पोल लगाया गया है, जिस पर 20 बाय 30 फीट का तिरंगा लगाया गया है। नियमानुसार तिरंगे पर अंधेरा नहीं होना चाहिए, इसलिए विशेष प्रकार की लाइट भी लगाई गई है। देश के 25 एयरपोर्ट पर इस प्रकार विशेष तिरंगे लगाए जा रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!