किडनी, ब्लड शुगर, लीवर और बवासीर का इलाज मात्र 10 रुपए में

Updesh Awasthee
पेड़ पौधों की दुनिया का चमत्कारी पौधा कासनी, के बारे में आज हम आपको बताते हैं। किडनी, ब्लड शुगर, लीवर और बवासीर जैसी बीमारियों में इस मेडिसन पौधे की पत्तियों का सेवन मरीजों के लिए रामबाण का काम कर रही है। आर्युवेदिक गुणों से भरपूर इन पौधे की मांग न केवल देश भर में है बल्कि विदेशों तक के डॉक्टर इन रोगों से ग्रसित मरीजों को कासनी के सेवन की सलाह दे रहे हैं। एम्स के डॉक्टर्स भी इसका लोहा मान चुके हैं। आपको सिर्फ इतना करना है कि हर रोज इसकी कुछ पत्तियां तोड़कर चबाना है। 

आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर कासनी किडनी, ब्लड शुगर, लीवर सहित बवासीर जैसी घातक बीमारियों में बडी कारगर साबित हो रही है, जिसके चलते पिछले दो साल में लगभग 25 हजार से अधिक कासनी के पौधों की डिमांड देश के हर हिस्से से आई है। मात्र दस रुपए की कीमत वाले इस हर्बल पौधे की मांग अब देश के साथ साथ विदेश तक में हो रही है। औषधीय पौधशाला के इंचार्ज मदन विष्ट बताते है कि इसकी खासियत के चलते अब प्रतिमाह पूरे देश से पांच हजार पौधे की डिमांड आ रही है।

इस वनस्पति पौधे के गुणों के बारे में आर्युवेद में भी वर्णन किया गया है। वरिष्ठ आर्युवेदाचार्य आशुतोष पंत बताते है कि इसका आर्युवेद के साथ साथ सिद्व पद्वति में भी इस पोधे का जिक्र किया है। यह पौधे का सेवन फेफडे के रोगियो के लिए वरदान है। दरअसल कासनी की तीन प्रजाति है पीला, नीला और सफेद रंग के फूल वाली लेकिन सबसे ज्यादा फायदेमंद नीले रंग के फूल वाले कासनी के पौधे हैं। उत्तराखण्ड की जलवायु और हल्द्वानी के वनएवं अनुसंधान केन्द्र में हुयी रिसर्च ने इन विलुप्त होते गुणी पौधे को तो नई ऊचाइयां दी हैं, साथ ही तमाम मरीजों को एक नई उम्मीद और आशा दी है।

निवेदन है कि आप सब इसे अपने घर में गमले या क्यारी में लगाये. ये पौधे आपको हल्द्वानी में 'वन अनुसंधान केंद्र, हल्द्वानी' से उपलब्ध हो सकते है. अन्य जानकारी के लिए उपर्युक्त नंबर पर संपर्क करें।
कृपया सम्पर्क करें 
9412958527
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!