महिला IPS को गालियां दे रहे हैं सोशल मीडिया वाले हिन्दूवीर

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। दिल्ली के विकासपुरी में 23 मार्च को डेंटिस्ट पंकज नारंग की हत्या में किसी भी कम्युनल एंगल होने से दिल्ली पुलिस ने इनकार किया है। एडिशनल डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने ट्वीट करके लोगों से इस घटना को सांप्रदायिक रंग न देने और शांति बनाए रखने की अपील की। 

मोनिका भारद्वाज के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको टारगेट किया और उनको गाली-गलौज वाले पोस्ट का सामना करना पड़ा। ये गालियां इतनी गंदी हैं कि ना तो यहां प्रकाशित की जा सकतीं और ना ही एक सभ्य नागरिक पढ़ सकता है। सभ्य नागरिक तो ऐसी गालियां सोच भी नहीं सकता। सोशल मीडिया पर शुक्रवार से ही अफवाह थी कि एक खास समुदाय के लोगों ने पंकज नारंग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। 2009 बैच की आईपीएस मोनिका के ट्वीट करने के बाद लोगों ने ने उनके अकाउंट पर गाली-गलौज वाले पोस्ट करने शुरू कर दिए। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने मामले में एक्शन लिया है, लेकिन आगे की कार्रवाई के बारे में खुलासा नहीं करेंगे।

क्या ट्वीट किए हैं एडिशनल डीसीपी ने?
मोनिका भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा था, '9 आरोपियों में से 4 नाबालिग हैं. इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश न करें और शांति बनाए रखें।' अपने अगले ट्वीट में उन्होंने कहा था, 'अरेस्ट किए गए 9 आरोपियों में से 5 हिंदू हैं। जबकि पहली बार जिन दो बाइक सवारों से डॉक्टर की झड़प हुई, उनमें भी एक हिंदू था। अरेस्ट किया गया मुस्लिम आरोपी यूपी का रहने वाला है ना कि बांग्लादेश का।'

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!