ट्रेन में हाफ टिकट बच्चों को नहीं मिलेगी बर्थ

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में हर रोज प्लानिंग के स्तर पर नए फैसले सुनाई दे रहे हैं। अब इसी कोशिश में आगे बढ़ते हुए रेलवे ने हाफ टिकट का कॉन्सेपट बदल दिया है। अभी तक रेलवे में हाफ टिकट लेकर बच्चों के लिए पूरी सीट हासिल करने वाली प्रक्रिया अब समाप्त कर दी जाएगी। हाफ टिकट पर बच्चे अब माता-पिता या बड़ों की सीट को ही शेयर करेंगे।

भारतीय रेलवे के इस बड़े कदम से हर साल 2 करोड़ यात्रियों को कंफर्म सीट मिल पाएगी। रेलवे को इससे हर साल 525 करोड़ रुपए की कमाई भी होगी। रेलवे में अभी 5 से 12 साल के बच्चों का हाफ टिकट लगता है और उन्हें पूरी सीट मिलती है। इस योजना के अमल में आने के बाद इस उम्र के बच्चों के लिए अगर सीट मांगी जाएगी तो उनका किराया भी पूरा लगेगा।

हाफ टिकट वाली अभी भी चलती रहेगी लेकिन इसमें पूरी एक सीट मिलने का प्रावधान खत्म हो जाएगा। ये नया नियम 22 अप्रैल से लागू होगा। 5 साल से कम उम्र के बच्चों को लेकर टिकट प्रक्रिया में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है। 5 से कम उम्र के बच्चे बिना सीट के ट्रेन में मुफ्त सफर करते रहेंगे।

ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि साल 2014-15 में 5-12 साल के 2.11 करोड़ बच्चों ने आधा टिकट पर रेलवे में सफर किया है। रेलवे ने अनारक्षित टिकटों की श्रेणी में बच्चों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेलवे अब रिजर्वेशन फॉर्म भी बदलेगा जिससे यात्री बच्चों के लिए फुल सीट के लिए अलग से अप्लाई कर सकें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!