पंचायतकर्मियों का आंदोलन: सीएम गुस्साए, सरपंच समर्थन में आए

Updesh Awasthee
भोपाल। पंचायत सचिवों, मनरेगा कर्मचारियों, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के आंदोलन को बड़ा झटका लगा है। रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा जिले के बड़ोदा अहीर में कह दिया कि हड़तालियों की मांगें ऐसे नहीं मानी जाएंगी। पहले आंदोलन खत्म करें। इधर, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 20 दिन से हड़ताल कर रहे पंचायत सचिवों और मनरेगा कर्मचारियों के समर्थन में सरपंच भी थोकबंद इस्तीफे थमाएंगे। मप्र सरपंच उप सरपंच संगठन ने यह ऐलान किया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!