भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 और 6 मार्च को मथुरा में आयोजित किया गया है। अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं और युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षगण भी शामिल होंगे।
अधिवेशन में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल से एक प्रतिनिधि शामिल होंगे। मध्यप्रदेश के संगठनात्मक 56 जिलों से 1620 कार्यकर्ताओ की सूची तय की गई है, जिन्हें आई-डी कार्ड दिए जायेंगे और वे ही कार्यकर्ता इस राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होगें।