कर्मचारियों ने किया निर्णायक आंदोलन का ऐलान

0
शिवपुरी। शिवपुरी प्रवास पर आये अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर ने गत दिवस रेस्ट हाउस पर संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित कर आंदोलन की रणनीति तैयार की तथा म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक में संघ की गतिविधियों की समीक्षा की तथा कर्मचारी हित में निर्णायक आंदोलन की नीव रखी। 

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की ओर से जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह यादव, सचिव राजेन्द्र पिपलौदा एवं राज कुमार सरैया ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि गत दिवस संयुक्त अधिकारी कर्मचारी मोर्चा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में रेस्ट हाउस पर सम्पन्न हुई। जिसमें आंदोलन की समीक्षा कर सभी संगठनों से कंधे से कंधा मिलाकर निर्णायक भूमिका अदा करने की अपील की तथा म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक सरस्वती शिशु मंदिर मे आयोजित की गई। जहां बैठक की अध्यक्षता कर प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य कर्मचारी संघ की गतिविधियों की समीक्षा कर 15 तारीख के भारतीय मजदूर संघ के भोपाल प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुॅचने की अपील की तथा कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कहा कि सिंहस्थ के बाद अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा कर्मचारी हित में निर्णायक आंदोलन का शंखनाद करेगा। 

मांगों के समर्थन मे संयुक्त मोर्चा द्वारा तीन चरणों में आंदोलन किया जा चुुका है लेकिन सरकार कर्मचारीयों की समस्याओं को लेकर गंभीर नही है। अब सिंहस्थ के बाद निर्णायक आंदोलन होगा। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष अजमेंर सिंह यादव ने सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। 

बैठक में प्रमुख रूप से पूरनलाल बाथम, हरीष चैबे, राजेष भार्गव, एस.के अटारिया, राजेन्द्र पिपलौदा, अजमेर सिंह,दिलीप शर्मा, राज कुमार सरैया, दुर्गा प्रसाद ग्वाल, सुषील अग्रवाल, रषीद खांन साबिर, मोहम्मद रासिद, भरत सिंह तोमर, गोपाल प्रधान, योगेष मिश्रा कमलकांत कोठारी,अरविन्द सरैया,मुकेष आचार्य,विजय पाठक, नरेन्द्र पचैरी, मनीष शर्मा, के के भार्गव, अजय श्रीवास्तव, अरूणेषरमन शर्मा, हरभजन कौर, प्रदीप तिवारी, आरएन अवस्थी,एन एस कुषवाह, विजय सिंह यादव,यषपाल जाट, देवेष पांडे, दर्षन षिवहरे, कैलाष शर्मा, महेष शर्मा, आदि उपस्थित थे।  
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!