कश्मीर में दिखी चीनी सैनिकों की चहलकदमी

Updesh Awasthee
दो दिन पहले ही वायुसेना की ओर से बयान आया था कि अगर पाकिस्तान और चीन की ओर से एक साथ हमला हो जाए तो हमारे पास स्थिति का सामना करने के लिए पर्याप्त फाइटर प्लेन नहीं है। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर आई है कि चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में देखे गए हैं। इसके बाद से भारत में सुरक्षा एजेंसियां और सेना बेहद चौकन्नी हो गई है। 

सूत्रों के मुताबिक उत्तर भारतीय सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर के नौगांव सेक्टर के पास बनी पाकिस्तान की चौकियों में चीनी सेना के अधिकारियों को देखा गया है। वहीं उनकी बातचीत के कुछ अंशों से पता चल है कि ये लोग यहां पर किसी निर्माण के सिलसिले में आए हैं। 

हालांकि सेना की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है लेकिन सारी जानकारी खूफिया विभाग को दी जा रही है। आपको बता दें कि तंगधार सेक्टर के पास पिछले साल भी चीनी सैनिकों को देखा गया था। इस इलाके में चीन सरकार की कंपनी 970 मेगावट की झेलम-नीलम पनबिजली प्रोजेक्ट बना रही है। माना जा रहा है कि यह परियोजना उत्तर कश्मीर के बांदीपारा में भारत की किशनगंगा बिजली प्रोजेक्ट के जवाब में बनाई जा रही है। इस बार चीनी सैनिकों की बातचीत से पता चला है कि वह पीओके के पास कहीं सुरंगे खोदने की तैयारी कर रही है। ये सुरंगें हर मौसम में चालू रहने वाली सड़क के लिए खोदी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि जिस तरह से चीन पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लगातार अपनी गतिविधियां बढ़ा रहा है यह भारत के लिए खतरे की घंटी हो सकती है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!