व्यापमं कांड के मास्टर माइंड को जेलर ने पेश नहीं किया

Updesh Awasthee
इंदौर। व्यापमं फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड पंकज त्रिवेदी शनिवार को जिला कोर्ट में पेश नहीं हुआ। जेल प्रशासन ने बल की कमी का हवाला देते हुए इस बारे में विशेष न्यायालय को आवेदन किया। शनिवार को लोकायुक्त के जांच अधिकारी के बयान दर्ज हुए। उन्होंने आरोपी त्रिवेदी की संपत्ति का ब्योरा कोर्ट को दिया। प्रकरण की अगली सुनवाई 2 अप्रैल को होगी। त्रिवेदी पर लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति का प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में चालान भी पेश हो चुका है। आरोपी लंबे समय से भोपाल जेल में है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!