भाजपा विधायक के पैर छूने वाले थानेदार को सजा का ऐलान

Updesh Awasthee
ग्वालियर। आगजनी के घटना स्थल पर पहुंचे विधायक के पैर छूने के मामले में एसपी ने थाना प्रभारी द्वारा जवाब नहीं देने पर उन्हें सजा देने के निर्देश दिए हैं।

पछले सप्ताह हजीरा इलाके में एक दुकान में आग लग गई थी। घटनास्थल पर क्षेत्रीय विधायक जयभान सिंह पवैया पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। तभी वहां हजीरा थाना प्रभारी एसएस सिकरवार ने विधायक के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। यह खबर जब एसपी हरिनारायणाचारी मिश्र के पास पहुंची तो उन्होंने थाना प्रभारी को 7 दिन का नोटिस देकर जवाब मांगा था, लेकिन थाना प्रभारी ने जवाब नहीं दिया है। जिस पर शुक्रवार को एसपी ने उन्हें सजा का एलान किया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!