9 करोड़ का भैंसा, मोदी भी ठिठक गए

Updesh Awasthee
पूसा में कृषि उन्नति मेला का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर जब युवराज (भैंसा) पर पड़ी तो वे भी कुछ देर के लिए आश्चर्य में पड़ गए। बता दें कि इस भैंसे की देखरेख और भोजन इत्यादि पर 12 लाख रुपए सालाना खर्च होता है, बदले में यह 80 लाख सालाना की कमाई करके देता है। 

9 करोड़ के इस भैंसे का नाम ‘युवराज’ है। युवराज केवल प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि मेला में देश के कोने-कोने से पहुंचे किसानों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। आठ साल का युवराज मुर्रा नस्ल का भैंसा है। इसे हरियाणा के हिसार से प्रदर्शनी के लिए लाया गया है।

इसके मालिक कर्मवीर बताते हैं कि करनाल में आयोजित पशु मेले में एक व्यक्ति ने इसकी कीमत नौ करोड़ रुपये तक लगा दी थी, लेकिन इसे बेचा नहीं। युवराज के शरीर की हर रोज तेल से मालिश की जाती है। कर्मवीर का पूरा घर ‘युवराज’ को बेटे की तरह पालता है…

कर्मवीर ने भैंसे के नाम के पीछे की रोचक कहानी बताई। उन्होंने कहा कि भैंसे का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह से प्रभावित होकर रखा गया था। युवराज ने अपने चौकों, छक्कों से देश का नाम बढ़ाया, परिवार ने सोचा की भैंसा घर का नाम बढ़ाए इसलिए इसका नाम युवराज रखा गया।

वे बताते हैं कि युवराज के खानपान व देखभाल में प्रति महीने करीब एक लाख रुपये का खर्च आता है, लेकिन युवराज से होने वाली आमदनी करीब 80 लाख सालाना है। यह रोजाना 20 लीटर दूध, 10 किलो फल, 10 किलो दाना और छह किलो मटर खाता है। इसके अलावा हरा चारा भी इसे दिया जाता है।  इसकी देखभाल के लिए तीन कर्मचारी दिनरात जुटे रहते हैं। रोजाना शाम के समय इसे छह किमी सैर कराया जाता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!