अवैध रिश्ते: प्रेमी युगल को पेड़ से बांधकर 24 घंटे तक पीटा

झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में एक महिला और उसके प्रेमी की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर महिला की प्रेमी सहित पेड़ से बांधकर पिटाई की गई। 

जानकारी के मुताबिक, जिले के खामड़ीपाड़ा गांव के ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधकर उनके अधमरे होने तक मारपीट की। यही नहीं, 24 घंटे तक घायल हालत में दोनों को पेड़ से बंधा रहने दिया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस वाहन डायल100 ने प्रेमी जोड़े को लोगों के चंगुल से मुक्त कराया। 

बताया जा रहा है कि महिला के पति को पहले से शक था कि एक युवक से उसकी पत्नी का अवैध संबंध चल रहा था। इसको लेकर आए दिन दंपति में विवाद होता रहता था। पति लंबे समय से उसे रंगे हाथों पकड़ने की फिराक में था। इसी के चलते पति ने महिला से दो दिन बाद घर लौटकर आने का बहाना बनाया। जब वह घर से गया, तो प्रेमी युवक उसके घर आ गया। वहीं, उन्हें पकड़ने की फिराक में बैठा भी उसी वक्त घर में आ धमका। इसके बाद उसने गांव वालों की मदद से पत्नी और उसके आशिक को पेड़ से बांधकर उनको जमकर मारा-पीटा। 
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!