15 से लेकर 55 साल तक के लोग रोज करते थे रेप

रांची। मुंहबोले चाचा ने बच्ची से रेप के मामले में हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पहले भतीजी के साथ खुद रेप किया। इसके बाद चंद पैसों के लिए उसे दूसरों को भी परोसता रहा। पीड़िता ने बताया कि 15 साल से लेकर 55 साल की उम्र तक के लोग उससे रोज रेप करते थे।

पुलिस ने बताया कि सबसे पहले उसके पड़ोसी अमर ने रेप किया। फिर चाचा विनोद ने। पीड़िता ने शुक्रवार को न्यायिक दंडाधिकारी एमके शर्मा के कोर्ट में अपना यह बयान दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि हॉस्टल से घर आते ही उसके साथ रेप का दौर शुरू हो जाता था। शुरुआत में उसके चाचा एक-दो व्यक्ति को घर लेकर आता था।


बाद में एक ही दिन में 10-10 लोगों को घर लाया जाने लगा। जो बारी-बारी से उसके साथ रेप करते थे। कई बार तो घरवालों के सामने ही रेप किया गया। जब वे लोग चले जाते थे तो उसे घर में बंद कर दिया जाता था।

पीड़िता ने बताया कि दिसंबर में उसे एक अंजान लड़की के साथ पार्टी में भेजा गया था। उस लड़की ने वहां उसे शराब पिलाई। इसके बाद आठ लड़कों ने उससे गैंगरेप किया। रात एक बजे उसी लड़की ने स्कूटी से उसे घर छोड़ा। पीड़िता ने बताया कि 8 मार्च को 10 लोगों पर मामला दर्ज कराया था। इनमें तेतरी गांव के विनोद एक्का, पूर्ति, अमर, अमित, राजू, अमित, विक्की, नवनीत और गुमला के मसकलन और नितेश शामिल हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!