पुलिसकर्मी की पत्नी के ICU में साथ रेप

Updesh Awasthee
हरियाणा के झज्जर जिले में प्राइवेट हॉस्प‍िटल में एक पुलिसकर्मी की पत्नी के साथ रेप हुआ. लगभग दो घंटे पहले ही इस महिला ने अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म दिया था.

इस केस की इनवेस्टिगेटिंग टीम के प्रमुख डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया, 'पीड़िता का रात एक बजे सिजेरियन हुआ था और उसके बाद उन्हें आईसीयू में श‍िफ्ट किया गया था. रात को लगभग 3.20 डॉक्टर की ड्रेस पहने एक शख्स आईसीयू में आया. महिला को कुछ गड़बड़ लगी और उसने विरोध किया जिसके बाद शख्स वहां से चला गया.

कुछ देर बाद ही वह दूसरे प्राइवेट हॉस्पिटल में एक महिला के कमरे में घुस गया और डॉक्टर होने का नाटक किया. लेकिन जैसे ही वह महिला को गलत तरीके से छूने लगा वह चिल्ला पड़ी. इससे पहले कि कोई उसे पकड़ पाता, वह भाग गया.'

CCTV कैमरे में कैद हुआ आरोपी 
हॉस्प‍िटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी को देखा गया है. लेकिन उसने अपना चेहरा ढका हुआ था इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!