दलित महिला ने कपड़े नहीं उतारे तो जिंदा जला दिया

Updesh Awasthee
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दबंगों ने रेप का विरोध करने पर एक दलित महिला को उसके बच्चों के सामने ही मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक़, दबंगों ने महिला के साथ रेप की कोशिश की। रेप का विरोध करने पर उन्होंने गुस्से में महिला को जिंदा जला दिया। घटना को अंजाम देने के आरोपी वहां से फरार हो गए। उधर, पीड़ित महिला के पति ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!