रेप के मामले में हाल ही में जूवेनाइल होम से दो साल की सजा काट कर छूटे युवक ने इस बार नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। तमिलनाडु पुलिस ने कृष्णगिरि जिले में सूलागिरि के पास17 साल के लड़के गिरफ्तार किया है। उसने आठ साल की लड़की का रेप किया है। चार साल पहले उसने 24 साल की एक महिला से दुष्कर्म किया था। इस मामले में उसे जुवेनाइल होम में दो साल के लिए भेज दिया गया था।
यहां से हाल ही में रिहा होने के बाद उसने अपने घर के पास खेल रही आठ साल की लड़की को सूनी जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।इसके बाद उसने लड़की को धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई, तो वह उसे मार डालेगा। मगर, लड़की की चीख-पुकार सुनकर उसके पास पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बचाया। बेटी की आपबीती सुनकर उसके पिता ने सूलागिरि पुलिस के पास मामला दर्ज कराया। पुलिस ने केस कर्ज दर्ज करने के बाद किशोर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किशोर को होसुर की एक कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सलेम के जूवेनाइल होम में भेज दिया गया है।