घोटालेबाज नपा अध्यक्ष CMO के खिलाफ FIR

Updesh Awasthee
भिंड। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने भिंड जिले के फूप नगर पंचायत में हुए लाखों रुपयों की आर्थिक अनियमिता के मामले में केस दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, जिले की फूप नगर पंचायत में सीएमओ सियाशरण शर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष शर्मा ने गुपचुप तरीके से एक ही ठेकेदार को करीब 70 लाख रुपए का टेंडर सौंप दिया. लोकायुक्त पुलिस को एक शिकायत मिली थी कि फूप नगर परिषद के सीएमओ सियाशरण यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष शर्मा द्वारा जून-जुलाई 2015 में फर्जी तरीके से सामुदायिक भवन, नाली, खरंजे सहित अन्य निर्माण कार्यों के टेंडर जारी कर दिए गए. जिसे एक ठेकेदार को लाभ पहुंचाने की नियत से दे दिए गए.

साथ ही जो कार्य ठेकेदार के द्वारा किया गया है वो घटिया क्वालिटी का है लेकिन उसे बिना जांचे परखे अध्यक्ष ओर सीएमओ ने पूरा भुगतान कर दिया. इस मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस के पास भी पहुंची थी. लोकायुक्त पुलिस ने दोष सही पाए जाने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!