कॉमेडी नाइट्स से कपिल शर्मा OUT

Updesh Awasthee
मुंबई: कपिल शर्मा का शो 'कॉमेडी नाइट्स' जनवरी से बंद होने जा रहा है। बताया गया है कि 17 जनवरी को आखिरी एपिसोड टेलिकास्ट होगा। इस बीच चर्चा जोरों पर है कि अगले सीजन में उनकी जगह कृष्णा अभिषेक लेंगे जो 'कॉमेडी सर्कस' में उनकी टक्कर के हुआ करते थे।

'कॉमेडी नाइट्स' प्रसारित करने वाले चैनल कलर्स और उसके सीईओ राज नायक को बीते दो दिन से सोशल मीडिया पर कपिल के फैंस के हेट मैसेज मिल रहे हैं। इससे पहले चैनल ने कपिल से तनातनी के चलते एक और कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' भी शुरू कर दिया था। इस शो के शुरू होने से कपिल और नाराज बताए गए।
कथित तौर पर उन्हें लगा कि चैनल उनके प्रतिस्पर्धी शो का प्रचार ज्यादा कर रहा है। और फिल्मों के प्रमोशन के लिए आ रहे बड़े बड़े सेलेब्रिटी कृष्णा के इस शो पर भी जा रहे थे। यही वजह बताई गई कि कपिल ने अपना शो बंद करने का फैसला लिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!