मिनिस्टर के खिलाफ अफसर सामूहिक छुट्टी पर

Updesh Awasthee
नई दिल्ली: दिल्ली अंडमान निकोबार आइलैंड सिविल सर्विसेज़ यानी दानिक्स के अफसर आज एक दिन की सामूहिक छुट्टी पर हैं। दो विशेष सचिवों को सस्पेंड करने के दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के आदेश के विरोध में दानिक्स एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है। दानिक्स एसोसिएशन ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखकर मामले की शिकायत भी की।

निलंबन को बताया गलत
चिट्ठी में गृह विभाग में विशेष सचिव यशपाल गर्ग और सुभाष चंद्रा के निलंबन को गलत बताया गया है और उसे रद्द करने की मांग की गई है। दानिक्स एसोसिएशन का कहना है कि सत्येंद्र जैन ने दोनों अधिकारियों पर एक कैबिनेट नोट पर साइन करने के लिए दबाव बनाया, जो नियमों के खिलाफ है।  

सत्येंद्र जैन का बयान
इस पर आप नेता सत्येंद्र जैन का कहना है कि सरकार का आदेश न मानने पर निलंबन किया गया है। हड़ताल करना सर्विस रूल में नहीं। अफसर छुट्टी लेना चाहें तो कोई दिक्कत नहीं है। सारे अफसर छुट्टी मांगेंगे तो भी दे देंगे। मंत्रिमंडल के आदेश का पालन कराना मेरी जिम्मेदारी है। हम अफसरों के बिना काम चला लेंगे। अफसरों ने मुझसे या सीएम से बात नहीं की है। छुट्टी जाने की जानकारी हमें मीडिया से मिली। हम फैसले लेंगे, बेशक एलजी रद्द कर दें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!