अपनी ही बहन को गंदे MSG करता था इंजीनियरिंग छात्र

Updesh Awasthee
इंदौर। पुलिस ने मंगलवार को एक इंजीनियरिंग छात्र को गिरफ्तार किया है। वह मक्सी के सरपंच की चोरी हुई सिम से अपने ही ताऊ की लड़की को अश्लील मैसेज भेजता था। ऐसा वह पारिवारिक रंजिश के कारण करता था।

एमआईजी पुलिस के मुताबिक, एक शो-रूम में जॉब करने वाली युवती ने वी केयर फॉर यू को शिकायत की थी। इस पर वीणा नगर निवासी आरोपी अमन श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि पीड़िता उसके ताऊ की बेटी है। दोनों के परिवार में रंजिश है। इसलिए वह अश्लील मैसेज करता था। अमन इंजीनियरिंग का छात्र है।

पुलिस ने जब मोबाइल कंपनी से सिम की जानकारी मांगी तो वह मक्सी (शाजापुर) के सरपंच जयप्रकाश की निकली। सरपंच ने बताया कि वह कुछ दिन पहले बहन के इलाज के लिए अरबिंदो अस्पताल गया था। इस दौरान उसका मोबाइल चोरी हो गया। वहीं आरोपी अमन का कहना था कि उसे सिम लावारिस मिली थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!