IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

Updesh Awasthee
भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। 

श्री अजातशत्रु श्रीवास्तव आयुक्त-सह-संचालक पुरातत्व एवं संग्रहालय और कार्यपालक संचालक पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) (अतिरिक्त प्रभार) तथा आयुक्त-सह-संचालक संस्कृति तथा स्वराज संस्थान (अतिरिक्त प्रभार) को केवल आयुक्त-सह-संचालक संस्कृति एवं स्वराज संस्थान के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ प्रबंध संचालक राज्य भण्डार गृह निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया है। 

श्री राजेश प्रसाद मिश्रा संचालक जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) तथा पदेन उप सचिव संस्कृति विभाग तथा संचालक मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ संचालक संस्कृति तथा स्वराज संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौपा है। 

श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह आयुक्त नगर निगम सागर को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ कलेक्टर सागर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!