मिलिए मप्र के सबसे अमीर विधायक से

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में दो तिहाई यानी 70% MLA करोड़पति हैं। इनमें से सबसे अधिक चर्चाओं में रहते हैं कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से MLA 45 वर्षीय संजय पाठक। इनकी संपत्ति 141 करोड़ से भी ज्यादा है, इनमे कई बड़े होटल और रिसॉर्ट शामिल हैं. इनके पास एक हेलीकाफ्टर भी है। ये पहले कांग्रेस में रहे इस बार का चुनाव उन्होंने भाजपा की टिकिट पर लड़ा और जीते।

सबसे अमीर विधायक
संयज पाठक पहले कांग्रेस से विधायक हुआ करते थे। पिछले साल उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। अगस्त 2014 में हुए उपचुनाव में उन्होंने अपनी सम्पत्ति घोषित की, तो वो 141 करोड़ से अधिक थी। इससे पहले वर्ष, 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी सम्पत्ति 121.32 करोड़ रुपए बताई थी।

होटल, माइन्स मुख्य बिजनेस...

संजय पाठक के पिता सत्येंद्र पाठक दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में मंत्री थे। इनके मप्र के नेशनल पार्क जैसे-कान्हा, पेंच के अलावा खजुराहो में सायना नाम से हेरिटेज होटल की चेन है। इसके साथ ही आयरन, बाक्साइट, कोल आदि की माइन्स के ठेके भी संजय पाठक ने ले रखे हैं। इनकी इंडोनेशिया में भी कोल की माइन्स हैं। हालांकि वर्ष, 2011 में मप्र लोकायुक्त में इनके खिलाफ माइन्स घोटाले को लेकर शिकायत की गई थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!