बालाघाट: पहले भी कटे जंगल, चुप रहे कलेक्टर

Updesh Awasthee
भोपाल। बालाघाट वन कटाई मामले में नया खुलासा हुआ है। एपीसीसीएफ डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने प्रमुख सचिव को बताया है कि बालाघाट में पेड़ों की अवैध कटाई होने की सूचना साल 2010-11 में उन्हें सीसीएफ रहने के दौरान भी मिली थी। उन्होंने इसकी सूचना तत्कालीन कलेक्टर को दी थी। उन्होंने तब 3-4 पत्र लिखे थे। लेकिन अवैध कटाई को रोका नहीं जा सका।

अतुल श्रीवास्तव ने इस खुलासे से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है कि आदिवासी इलाके बालाघाट की अनदेखी लंबे समय से जारी है।  बालाघाट के आदिवासी इलाके में अवैध कटाई के लिए वन और राजस्व अमले में ठनी हुई है जिसमें सूचनाएं ये आ रही हैं कि वन कटाई में राजस्व अमले की मिलीभगत है। इस सिलसिले में सूचना है कि मुख्यमंत्री जल्द ही इस मामले में सख्त एक्शन ले सकते हैं।  

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!