छात्र की रनिंग के दौरान हार्टअटैक से मौत

Updesh Awasthee
भोपाल। एक छात्र की रनिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. यह छात्रा सब इंस्पेक्टर बनने की तैयारी कर रहा था.

जानकारी के मुताबिक, हरदा में रहने वाला सूरज विश्नोई इन दिनों राजधानी के तात्या टोपे स्टेडियम पर दौड़ का अभ्यास कर रहा था. सूरज की बुधवार सुबह दौड़ते वक्त अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. जिसके बाद उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूरज की मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है.

राजधानी में एक सप्ताह के भीतर अपनी तरह का यह दूसरा मामला है. इसके पहले एडीजी होमगार्ड एके पांडे की भी जिम में ट्रेड मिल पर दौड़ने के दौरान मौत हो गई थी.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!