भोपाल। रिश्ते कब दूषित हो जायें कहा नहीं जा सकता। यहां एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। दुबई से लौटी भोपाल की एक युवती ने अपनी मां पर जिस्म फरोशी कराने का आरोप लगाया। उसने बताया कि उसकी अपनी मां उसे शेख के पास जाने के लिये मजबूर करती थी। बड़ी मुश्किल से वो इंडिया वापस लौट पाई है।
युवती के मुताबिक उसकी शादी भोपाल के कबीटपुरा निवासी युवक के साथ 4 जून 2005 को हुई थी। उसके पति गाड़यों का सीट कवर बनाने का काम करते हैं। उसे और उसके पति को उसकी मां ने 21 जून 2015 को अपने साथ दुबई लेकर गई थी। उसकी मां ने दुबई ले जाकर उसके पति को वहां दूसरे शहर में काम दिलवा दिया और उसे अपने साथ रख लिया। कुछ दिन तो सब ठीक रहा। लेकिन बाद में उसे शेखों के पास जाने के लिए मजबूर किया गया। वहां से जैसे तैसे करीब एक महीने बाद वो भारत वापस आई और अपने पिता को पूरी व्यथा बताई।