पहली सुविधा स्पेशल ट्रेन भोपाल से पुणे के बीच चलेगी

Updesh Awasthee
भोपाल। पश्चिम मध्य रेल की पहली सुविधा स्पेशल ट्रेन भोपाल से पुणे के बीच चलेगी। रेलवे बोर्ड ने सुविधा स्पेशल चलाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। ट्रेन को फिलहाल ट्रायल के तौर पर दो-तीन ट्रिप चलाया जाएगा। पर्याप्त यात्री मिले तो इसे नियमित तौर पर सप्ताह में एक या दो दिन चलाया जाएगा। पहला ट्रिप 30 दिसंबर या फिर जनवरी में होगा।

भोपाल-पुणे, भोपाल-पटना, भोपाल-रीवा व मुंबई के सुविधा स्पेशल ट्रेनों की मांग भोपाल रेल मंडल ने रेलवे बोर्ड से की थी। बैंगलुरु वाया पुणे, पटना व मुंबई के लिए नियमित ट्रेन की मांग भोपाल रेल मंडल पिछले छह साल से रेल बजट में भी करता रहा है, लेकिन मंडल के प्रस्ताव को कोई तवज्जो नहीं मिली है। लिहाजा भोपाल रेल मंडल ने इन शहरों के लिए सुविधा ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा था। वजह, इसके लिए रेल बजट की में घोषणा की जरूरत नहीं है। रेलवे के अधिकारियों का मानना है कि इन स्थानों में पटना छोड़ बाकी जगह के लिए ट्रेन में बर्थ नहीं मिलने पर बस से सफर करते हैं, जिससे उन्हें रेल किराए से दोगुना-तिगुना पैसा देना होता है। सबसे ज्यादा मांग पुणे के लिए ट्रेन की थी । यहां के लिए पिछले साल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चल रही थी, जिसे बंद कर दिया गया है। इसके बैंगलुरु के लिए वाया पुणे सुविधा ट्रेन का प्रस्ताव था, लेकिन रेलवे बोर्ड ने हबीबगंज से पुणे के लिए सुविधा ट्रेन को हरी झंडी दे दी है। सुविधा ट्रेन सबसे कम किराया उस क्लास के तत्काल के बराबर होता है। इसके बाद हर 20 फीसदी सीटें बुक होने पर किराया बढ़ा दिया जाता है। हालांकि, आखिरी किराया तीन गुने से ज्यादा नहीं होता।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!