टीकमगढ में पन्ना न्यायालय के स्टेनो ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली

Updesh Awasthee
टीकमगढ। जिले की नगर पंचायत पृथ्वीपुर मे वार्ड क्रमांक 5 मे एक 23 बर्षीय युवक ने केरोसिन डालकर आत्म हत्या कर ली, युवक लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रस्त चल रहा था। बीमारी से तंग आकर उसने केरोसिन डालकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मार्ग कायम कर जाॅच प्रारंभ कर दी।

घटना के संबंध मे पृथ्वीपुर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुये। बताया है, अनिल प्रजापति पुत्र नारायण दास 23 बर्ष वार्ड क्रमांक 5 मे निवासरत ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्म हत्या कर ली। अनिल काॅफी समय से किडनी की बीमारी से ग्रस्त चल रहा था। इलाज से कोई फायदा नही हो रहा था। मृतक के पिता नारायण दास प्रजापति ने सूचना दर्ज कराते हुये बताया है। कि मेरा पुत्र अनिल जिला पन्ना आपरसत्र न्यायालय मे स्टेनो के पद पर पदस्थ था। वह काॅफी लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रस्त था। इलाज से कोई फायदा नही हो रहा था, इस तरह वह काॅफी परेशान रहता था। बीमारी से तंग आकर उसने घर आॅगन सूना पाकर अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने बताया है। नारायण दास की सूचना पर घटना स्थल पर पहुॅचकर मार्ग कायम कर जाॅच प्रारंभ कर दी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!