निमाड़ के अध्यापकों ने नंदकुमारसिंह चौहान का अभिनंदन किया

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में अध्यापक वर्ग को 500 रू. मासिक वेतन देकर कांग्रेस ने शिक्षा की दुर्गति की अपितु मध्यप्रदेश के भविष्य छात्र पीढी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद बेपटरी शिक्षा को पटरी पर लाने के लिए प्रयास किए। श्री शिवराजसिंह चौहान ने सत्ता संभालने के साथ शिक्षा को पटरी पर लाने के लिए अध्यापक वर्ग को न केवल सम्मान दिया अपितु अध्यापको को सेवा शर्तो में सुधारने के साथ वेतनमान दिया। छठवां वेतनमान की घोषणा के साथ अमल इसका सबूत है। 

श्री नंदकुमारसिंह चौहान बुरहानपुर में निमाड़ के अध्यापक वर्ग द्वारा उनके अभिनंदन के लिए आयोजित समारोह में बोल रहे थे। आपने कहा कि श्री शिवराजसिंह चौहान न केवल षिक्षक, किसान, मजदूर, नौजवान, गरीब की उम्मीदों पर खरे उतरे अपितु उन्होंने सभी वर्गो के लिए अवसर सुविधाएं बढायी। किसान और शिक्षक के पुत्र होने के नाते उनके दिल में सभी का दर्द समाहित है। सभी वर्गो के प्रति संवेदनषील है।

उन्होंने कहा कि अध्यापक वर्ग पर देश का भविष्य निर्माण करने का गंभीर दायित्व है। वे वेतनभोगी की भावना से नहीं राष्ट्र निर्माण की भावना से अपने दायित्व का वहन करें। उनकी उचित मांगों पर उचित समय पर ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण में सभी को पूर्ण मनोयोग से सहयोग करने की मार्मिक अपील की और अध्यापक वर्ग के गंभीर दायित्व के प्रति उन्हें सतत जागरूक रहने का परामर्श देते हुए उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। इस अवसर पर अध्यापक वर्ग ने श्री नंदकुमारसिंह चौहान का अभिनंदन किया और शाल श्रीफल भेंट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!