सामान्य ज्ञान 5

भोपाल सामाचार के नियमित पाठकों के लिये। सप्ताह में एक दिन इतिहास की एक संक्षिप्त सामान्य जानकारी प्रकाशित की जा रही है। पाठकगण अपनी रुचि, और इसमें क्या परिवर्तन की आवश्यकता है। अपने विचार भोपाल सामाचार डाॅट काॅम पर ईमेल के माध्यम से भेज सकते है।
इतिहास से लिया हुआ संक्षिप्त ज्ञान,सामान्य जानकारी।

1-हुमायूँ ज्योतिष मे विश्वास करता था। इसीलिये हुमायूँ ने सप्ताह मे सातों दिन सात रंग के कपडे पहनने का नियम बनाया था।
2-हुमायूँ ने अपने पिता के निर्देशानुसार अपने राज्य का बँटवारा अपने भाइयों मे कर दिया। 01 कामरान को काबुल और कंधार, 02 मिर्जा असकरी को सँभल, 03 मिर्जा हिन्दाल को अलवर एवं मेवाड की जागीरें दी।
3- अपने चचेरे भाई सुलेमान मिर्जा को हुमायूँ ने बदख्शाँ प्रदेश दिया।
4-चैसा का युद्ध 25 जून,1539 ई0 में शेर खाँ एवं हुमायूँ के बीच हुआ। इस युद्ध मे शेर खाँ विजय रहा है।
5-शेरशाँह का जन्म 1472 ई0 में बजवाडा होशियारपुर मे हुआ था। इनके बचपन का नाम फरीद खाँ था। यह सुर वंश से संबंधित था।
6-कबूलियत एवं पटटा प्रथा की शुरुआत शेरशाह ने की थी।
7-डाक प्रथा का प्रचलन शेरशाह द्वारा किया गया।
8-पानीपत की दूसरी लडाई 5 नवम्बर 1556 ई0 को अकबर और हेमू के बीच हुई थी।
9-मक्का की तीर्थ यात्रा के दौरान पाटन नामक स्थान पर मुबारक खाँ नामक युवक ने बैरम खाँ की हत्या कर दी।
10-दीन-ए-इलाही धर्म का प्रधान पुरोहित अकबर था।
11-जहाँगीर के समय को चित्रकला का स्वर्णकाल कहा जाता है।
12-जहाँगीर के मकबरा का निमार्ण नूरजहाँ ने करवाया था।
13-शिवाजी के पिता जी का नाम शाहजी भोंसले एवं माता जी का नाम जीजाबाई था।
14-शाहजी भोंसले की दूसरी पत्नि का नाम तुकाबाई मोहिते था।
15-बाजीराव प्रथम का प्रेमप्रसंग मस्तानी नामक महिला से होने के कारण चार्चित रहा था।
16-बहादुरशाह का पूर्व का नाम मुअज्जम था।
17-बहादुरशाह को शाह-बे-खबर के उपनाम से पुकारा जाता था।
18-1761ई0 मे हैदर अली मैसूर का शासक बना
19-गुरुमुखी लिपि का आरंभ गुरु अंगद ने किया था।
20-सबसे कम उम्र मे फाँसी की सजा पाने बाला क्रान्तिकारी नेता खुदीराम बोस था।
21-काग्रेस का प्रथम ब्रिटिश अध्यक्ष जार्ज यूल थे।
22-पाकिस्तान शब्द का जन्मदाता चौधरी रहमत अली थे।
23-चर्चिल ने महात्मा गाँधी को अर्धनग्न फकीर कहा था।
24-काग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष बदरुद्दीन तैयबजी थे।
25-महात्मा गाँधी के राजनीतिक गुरु गोपाल कृष्ण गोखले थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!