MPPSC: 50 रुपए में मिलेगी आॅनलाइन उत्तरपुस्तिका

Updesh Awasthee
रतलाम। मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) जांची हुई कॉपी अभ्यर्थियों को दिखाएगा। इसके लिए 50 रुपए फीस लगेगी। वन टाइम पासवर्ड के साथ आयोग उत्तरपुस्तिका ऑनलाइन ई-मेल पर भेजेगा। अभी तक यह व्यवस्था नहीं होने से मूल्यांकन व्यवस्था पर सवाल उठते थे। अभ्यर्थियों के पास अपनी चैक हुई कॉपी देखने के लिए आरटीआई (राइट टू इंफर्मेशन) के अलावा कोई विकल्प नहीं था। उसमें भी कई बार एक से दो माह का वक्त लगता था। पीएससी की इस नई व्यवस्था से पारदर्शिता के साथ अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!