मकान कराया चुकाने लूट करने लगे युवक

Updesh Awasthee
भोपाल। सरकार यदि संवेदनशील है तो उसके लिए यह गंभीर बात है कि उसके नागरिकों को प्रदेश में इतना रोजगार भी नहीं उपलब्ध हो पा रहा है कि वो मकान किराया तक चुका सकें। आर्थिक तंगी के चलते 4 युवकों ने गिरोह बनाया और लूट करने लगे।

  • क्राइम ब्रांच की टीम ने बोगदा पुल पर घेराबंदी कर दो युवकों शाहरूख और बॉबी को गिरफ्तार किया।
  • पूछताछ करने पर दोनों लुटेरे गुमराह करने की कोशिश करने लगे।
  • सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने लूट की वारदात करना कबूल कर लिया।
  • आरोपियों की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच गिरोह के बाकी के दो सदस्यों को पकड़ा।
  • आरोपियों ने भेल क्षेत्र में सबसे ज्यादा लूट की वारदात को अंजाम दिया।
  • आरोपियों ने चाकू अड़ाकर कर बैंककर्मी सहित पांच लोगों के साथ लूट की।
  • आरोपियों के पास से तीन बाइक, एक मोबाइल फोन, और 30 हजार रुपए बरामद हुए।


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो वेल्डिंग का काम करते हैं लेकिन इतनी कमाई नहीं होती कि रोजी रोटी के बाद मकान किराया चुका सकें। इसी आर्थिक तंगी के चलते युवकों ने एक गिरोह बनाया और लूट की वारदात करना शुरू कर दिया। अभी तक इस गिरोह ने केवल उतनी ही लूट की हैं जितनी की जीवन यापन के लिए जरूरी थी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!