मंडला। बंजारी घाट के पास स्थित जंगलों में एक महिला एवं पुरुष की लाश मिली है। अज्ञात लाशें सामने आने से इलाके में सनसनी दौड़ गई है। पुलिस मान रही है कि दोनों ने आत्महत्या की है परंतु दोनों की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस के मुताबिक उन्हें सुबह बिछिया थाना क्षेत्र के बंजारी घाट के पास के जंगल में अज्ञात महिला और पुरुष के शव मिलने की खबर मिली थी। घटनास्थल पर शवों के पास से जहर की बोलत भी बरामद हुई है।
बयान में लोगों ने बताया कि वो सुबह जंगल में आए तो उन्हें यहां पर दो लोग बेसुध मिले। मदद के लिए जब वो आगे बढ़े तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो सकी है.

