किसान को बेरहमी से पीटा, हाथ तोड़े, फांसी पर लटका दिया

दमोह। यहां एक युवा किसान को अज्ञात हमलावरों ने पहले तो बेरहमी से पीटा, फिर हाथ तोड़ दिए और उसी हालत में गांव से अपने साथ ले गए। एक खेत पर ले जाकर पेड़ से लटकाकर फांसी लगा दी। उसकी लाश मिली है।

मृतक के परिजनों के अनुसार, शनिवार रात को रामसेवक दुबे खेत पर काम करके लौट रहा था।  इसी समय कुछ लोगों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बेरहमी से पिटाई करते हुए उन्होंने रामसेवक के हाथ भी तोड़ दिए। जिसके बाद वो उसे अपने साथ ले गए। रातभर रामसेवक की कोई खबर नहीं लगी। जिसके बाद सुबह एक खेत के पास नीम के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। 
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!