स्कूलों में दीपावली की छुट्टियों की तारीख

Updesh Awasthee
भोपाल। राजधानी के अधिकतर सीबीएसई एवं आईसीएसई स्कूलों में दीपावली की छुट्टी 10 से 13 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। इन स्कूलों में 24 दिसंबर से 2 जनवरी, 2016 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। सहोदय कॉम्प्लेक्स (सीबीएसई एवं आईसीएसई स्कूलों का संगठन) के सचिव फादर सोजन जोसेफ ने बताया कि संगठन से जुड़े शहर के स्कूलों में 10 से 13 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। शहर में संचालित 65 में से 60 स्कूल उनके संगठन से संबद्घ हैं।

उधर, भोपाल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि शहर के ज्यादातर स्कूलों में 6 या 7 नवंबर से दीवाली अवकाश शुरू हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को भाईदूज है। इसलिए 14 नवंबर तक की छुट्टी घोषित कर दी है।

सरकारी स्कूलों में छुट्टी 9 से
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 9 नवंबर से ददीपावली की छुट्टी लगेगी। एक दिन पहले रविवार होने के कारण छुट्टियां 8 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। उधर, राजधानी के प्राइवेट स्कूलों में 6 से 14 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने दीपावली और शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि दीवाली अवकाश 9 से 13 नवंबर तक रहेगा। जबकि 8 नवंबर को रविवार है। इसलिए 6 दिन की छुट्टी रहेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!