लात वाली मंत्री का इस्तीफा मांग रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज

Updesh Awasthee
भोपाल। गरीब बच्चे को मारी गई लात की लड़ाई लड़ने आरोपी मंत्री कुसुम मेहदेले के बंगले पर प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसियों पर लाठियां बरसाई गईं।

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवराज कैबिनेट मंत्री मेहदेले के बंगले का घेराव करते हुए उनके खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। मंत्री के बंगले पर पहले से ही भारी सुरक्षा बल तैनात था। बंगले के नजदीक आता देख पुलिस ने कांग्रेसियों को पीछे खदेड़ना शुरू कर दिया। जिसके कारण कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसी दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर डाला। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कांग्रेस पार्षद सहित कुछ कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार भी किया है।

लात वाला विवाद पढ़ने के लिए कृपया नीचे क्लिक करें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!