मप्र में इंस्पेक्टरों को प्रमोशन के लिए बस थोड़ा इंतजार

Updesh Awasthee
भोपाल। प्रमोशन का इंतजार कर रहे प्रदेश पुलिस के करीब सवा दो सौ इंस्पेक्टरों को डीएसपी बनने में अभी कुछ वक्त और लगेगा। उनकी पदोन्नति आदेश की फाइल दो महीने में टेबिल दर टेबिल आगे बढ़ते हुए अब सीएम दफ्तर पहुंची है।

पुलिस मुख्यालय ने करीब सवा दो सौ से ज्यादा इंस्पेक्टरों की पदोन्नत करने की औपचारिकताएं पूरी कर यह फाइल मंत्रालय भेजी थी। सूत्र बताते हैं कि इस फाइल पर गृह मंत्री बाबूलाल गौर का अनुमोदन भी मिल गया है। 
सूत्रों के अनुसार पदोन्नत सूची में जिन सवा दो सौ इंस्पेक्टरों के नाम हैं वो 1983 से 1986 बैच के हैं। इसमें 1986 बैच के वे ही थानेदार पदोन्नत होंगे, जिनका इंस्पेक्टर के रूप में प्रमोशन 2009 तक हुआ है। इसके बाद प्रमोशन पाने वालों को अगली सूची का इंतजार करना पड़ेगा। 

इसके अलावा आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाने वाले अन्य बैचों के थानेदार भी इसमें शामिल हैं। साथ ही इन लोगों में प्लाटून कमांडर और सूबेदार भी शामिल किए गए हैं। गृह विभाग में सूची की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गृहमंत्री से भी अनुमोदन ले लिया गया है। अब यह सूची मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास गई है। वहां से अनुमोदन होते ही पदोन्नति सूची जारी कर दी जाएगी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!