जबलपुर में व्यापारी के घर डकैती

जबलपुर। कटंगी के मुर्रई में देररात एक किराना व्यापारी के घर अज्ञात बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। मारपीट में घायल चार लोगों को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन घायलों के नाम विजय जैन, संतू जैन और विवेक जैन हैं।

जानकारी के अनुसार किराना व्यापारी विजय जैन के घर रात करीब ढाई बजे अज्ञात बदमाश घुसे और परिजनों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की और लाखों की नकदी सहित सोना-चांदी के जेवर लूटकर ले गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। मारपीट में घायल चार लोगों को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!