भोपाल। लम्बे समय बाद ही सही मप्र सरकार को मूक बधिरों की याद तो आई। सरकार संविदा शाला शिक्षक भर्ती में मूक बधिरों को 2 प्रतिशत आरक्षण देने जा रही है। इससे पहले केवल अंधे एवं विकलांग अभ्यर्थियों को ही आरक्षण दिया जाता था।
स्कूलों में संविदा वर्ग-1, 2 और 3 के करीब 39 हजार पदों के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) अगले साल भर्ती परीक्षा कराएगा। भर्ती परीक्षा दिसंबर, 2015 में प्रस्तावित थी, लेकिन नियमों में संशोधन होने से टल गई थी। अब सरकार ने नए नियम तैयार कर लिए हैं। अधिसूचना जारी होने के बाद नए भर्ती नियम व्यापमं को भेजे जाएंगे। इसके बाद व्यापमं संविदा भर्ती परीक्षा कराएगा।
पहले यह था आरक्षण नियम
पहले संविदा भर्ती परीक्षा में अस्थि बाधितों के लिए 4 फीसदी और दृष्टि बाधितों के लिए 2 फीसदी आरक्षण था। मूक बधिर के लिए आरक्षण का प्रावधान नहीं था। अब सभी के लिए दो फीसदी आरक्षण कर दिया गया है।