किंगखान के पीछे पड़ गए कैलाश, बैक टू बैक 5 Twits दे मारे

Updesh Awasthee
भोपाल। शाहरुख खान के बयान से नाराज मप्र के दिग्गज भाजपाई एवं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उन पर एक के बाद लगातार 5 Twits दे मारे। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान को देशद्रोही और पाकिस्तान परस्त तक बताया।

भाजपा महासचिव ने एक के बाद एक पांच ट्वीट कर शाहरुख को अपने निशाने पर लिया। विजयवर्गीय ने अपने पहले ट्वीट में कहा, 'शाहरुख़ खान रहते भारत में हैं पर उनका मन सदा पाकिस्तान में रहता है। उनकी फिल्में यहां कमाती हैं, पर उन्हें भारत असहिष्णु नजर आता है।'

दूसरे ट्वीट में विजयवर्गीय ने अपनी इसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'यह देशद्रोह नहीं तो क्या? भारत संयुक्त राष्ट्र का स्थाई सदस्य बनने को है, पाक समेत सभी भारत विरोधी ताकते इसके विरुद्ध षड्यंत्र रच रही हैं।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, भारत मे असहिष्णुता का माहौल बनाना षडयंत्र का हिस्सा है। शाहरुख़ ने 'असहिष्णुता का राग' पाक व भारत विरोधी ताकतों के सुर में सुर मिलाना है।

उन्होंने मुंबई बम धमाकों का जिक्र करते हुए कहा, 'जब 1993 में बॉम्बे में सैंकड़ों लोग मारे गए तब शाहरुख़ खान कहां थे? जब मुम्बई पर 26/11 को हमला हुआ तब शाहरुख़ कहां थे?

आखिरी ट्वीट में उन्होंने कहा, आज सारी दुनिया भारत व उसके नेतृत्व का मान कर रही है, ऐसे में यहां असहिष्णुता बढ़ने की बात करना, दुनिया के समक्ष भारत को कमजोर करना होगा।

क्यों मचा बवाल
दरअसल, शाहरुख खान ने 50वें जन्मदिन पर एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था।  शाहरुख खान ने 'बढती असहिष्णुता' और फिल्मकारों, वैज्ञानिकों एवं लेखकों द्वारा पुरस्कार लौटाए जाने पर कहा कि वह 'प्रतीकात्मक रुख' के तौर पर अपना पुरस्कार लौटाने में नहीं हिचकेंगे लेकिन उनको महसूस होता है कि उन्हें ऐसा नहीं करना है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!