10वीं-12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा तारीख

Updesh Awasthee
भोपाल। हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी की अर्द्घवार्षिक परीक्षा 7 से 15 दिसंबर तक चलेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। पिछले साल दोनों कक्षाओं का परिणाम 30 फीसदी से कम देने वाले स्कूलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। विभाग प्री-बोर्ड परीक्षा 1 से 10 फरवरी 2016 तक कराएगा।

विभाग ने इन स्कूलों में डी और ई ग्रेड के छात्रों को परीक्षा की तैयारी कराने के लिए स्पेशल क्लासें शुरू कर दी हैं। ये क्लासें स्कूल खुलने के पहले एक घंटे लगाई जा रही हैं। उधर, मैदानी अधिकारियों को इन स्कूलों का निरंतर निरीक्षण करने और रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी प्राचार्यों को परीक्षा की तैयारी कराने को कहा है। उनसे गणित और अंग्रेजी पर विशेष ध्यान देने और एक पीरियड खुद पढ़ाने को भी कहा है। श्री शर्मा ने बताया कि किसी स्कूल में इन विषयों को पढ़ाने या परीक्षा की तैयारी कराने में दिक्कत होने पर अन्य इंतजाम भी किए जाएंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!