मंडला। विरोध प्रदर्शन कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बेरहमी से पीटा एवं प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े सहित 50 युवाओं को हिरासत में ले लिया। सभी कलेक्टर का घेराव करने जा रहे थे, तभी पुलिस ने यह कार्रवाई कर डाली।
नगर पालिका के टाउन हॉल में सभा के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को टाउन हॉल के बाहर ही रोक दिया। इस बात पर पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में टकराव हो गया। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर जबर्दस्ती आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को बलप्रयोग कर खदेड़ दिया।